नई दिल्ली: Tokyo Paralympic 2020: पैरालंपिक 2020 के खेलों में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। हरियाणा के निशानेबाज़ मनीष नरवाल ने भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया है। जिसके बाद अब भारत के पास टोक्यो पैरालंपिक खेलों में पदकों की संख्या 15 पहुँच गई है। पैरालंपिक खेलों के इतिहास में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
19 साल की उम्र में टोक्यो पैरालंपिक में रचा इतिहास
बता दें, टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में शनिवार का दिन भारत के लिए बेहद ही शानदार साबित हुआ है। हरियाणा के कथूरा गाँव के रहने वाले मनीष नरवाल ने महज़ 19 साल की उम्र में टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रच दिया है। मनीष ने पहले दो शॉट में सिर्फ 17.8 का स्कोर खड़ा किया था । इन शॉर्ट्स के बाद खेल में उनकी शानदार वापसी देखने को मिली। पांच वे शॉट के बाद नरवाल ने टॉप थ्री में अपनी जगह बनाई और कामयाब रहे। पाँच शॉट के बाद उनका स्कोर 45.4 रहा। 12 शॉट के बाद मनीष 104.3 के स्कोर के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए थे। लेकिन 15वें शॉट के बाद मनीष नरवाल 133.4 के स्कोर के साथ ही तीसरे स्थान पर पहुंच गए थे।
यह भी पढ़े :-Tokyo Paralympic 2020: गोल्डन गर्ल अवनि लेखरा ने रचा इतिहास, जीता दूसरा पदक !
सिंहराज का लगातार अच्छा प्रदर्शन
वहीं बात करें भारतीय खिलाड़ी सिंहराज की तो उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है। प्रतियोगिता में सिंहराज 14वें शॉट के बाद नंबर चार पर बने हुए थे। 14वें शॉट के बाद फाइनल इवेंट में सिर्फ 6 खिलाड़ी बचे हुए थे। जिनमें भारत के दो खिलाड़ी सिंहराज और मनीष नरवाल भी शामिल थे। हालांकि प्रतियोगिता के दौरान दोनों ही खिलाड़ियों पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। वहीं 16वें शॉट के बाद सिंहराज भी टॉप थ्री में पने जगह बनाने में कामयाब हो गए थे। जिसके बाद 20वें शॉट के बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत के लिए दो मेडल पक्के भी पक्के किये।