नई दिल्ली: Afghanistan crisis: अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के कब्ज़े के बाद से भारत की केंद्र सरकार ने अपने नागरिको को वापस लाने की योजना बनायीं थी। तालिबान की बढ़ती क्रूरता और दहशत के बीच अफगानी जनता अपने ही मुल्क से जल्द -जल्द निकलने की जद्दोजेहद कर रही है। हाल ही में काबुल से 75 भारतीय नागरिको को भारत लाया गया। तालिबानी हुकूमत के बाद भारत सरकार का युद्धग्रस्त देश में फंसे हुए हिंदुओं और सिखों समेत भारतीय और अफगानी नागरिकों को निकालने का मिशन काफ़ी से तेज चलाया जा रहा है।
काबुल से “श्री गुरु ग्रंथ साहिब” के तीन स्वरूप भी भारत लाए गए
बता दें, भारतीय नागरिकों को वापस लाने के सिलसिले के बीच मंगलवार को काबुल से “श्री गुरु ग्रंथ साहिब” के तीन स्वरूप भी भारत लाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और भाजपा नेता आरपी सिंह ने आज दिल्ली हवाई अड्डे पर काबुल से लाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप स्वीकार किया।
काबुल से निकाले गए यात्री मंगलवार को दिल्ली पहुंचे हैं। विमान में 25 भारतीय नागरिकों सहित 78 यात्री सवार थे। दिल्ली पहुंचने पर यात्रियों ने सुकून की साँस ली और “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” और “वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह” के नारे लगाए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया के विमान 1956 दुशांबे के रास्ते से यात्रियों को दिल्ली लेकर आया हैं।
https://twitter.com/JantantraTv/status/1430065058164346885?s=20
यह भी पढ़े :-Afghanistan News: क्या इस साल भारतीयों की पहुँच से दूर होंगे अफगानी फ्रूट्स ?
Afghanistan crisis: 500 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत लाया गया
हरदीप सिंह पुरी और वी मुरलीधरन समेत अन्य लोग एयरपोर्ट पर इन स्वरूप को अपने सिर पर रखकर एक विशेष कमरे में ले गए, जहां उन्हें रखा गया। वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्विट कर लिखा कि, ‘थोड़ी देर पहले काबुल से दिल्ली श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन पवित्र स्वरूप को प्राप्त करने और उन्हें प्रणाम करने का सौभाग्य मिला।’
ਵਾਹੁ ਵਾਹੁ ਬਾਣੀ ਨਿਰੰਕਾਰ ਹੈ
ਤਿਸੁ ਜੇਵਡੁ ਅਵਰੁ ਨ ਕੋਇ ।।ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕਾਬੁਲ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਆਏ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਤਿੰਨ ਪਵਿੱਤਰ ਸਰੂਪ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਦੀ ਬਖਸ਼ਿਸ਼ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਈ |
@narendramodi @PMOIndia @AmitShah @MEAIndia pic.twitter.com/dMalyCkMEQ
— Hardeep Singh Puri (मोदी का परिवार) (@HardeepSPuri) August 24, 2021
हालांकि इस मिशन के चलते भारत अभी तक अफगानिस्तान से अपने 500 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित लाया गया है। बहुत से अफगानिस्तानी लोगों को भी भारत देश में शरण दी गई है। रविवार शाम तक कुल 526 व्यक्ति दिल्ली पहुंच चुके हैं। 168 लोग रविवार सुबह हिंडन एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान से पहुंचे थे, जिनमें दो अफगानी सांसद अनारकली कौर और नरेंद्र सिंह खालसा शामिल थे।