जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: उत्तर- प्रदेश के जालौन से एक ऐसी खबर सामने आयी है। जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां पर एक महिला ने अपनी पति को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया है।
Jalaun News: क्या है पूरा मामला ?
आपको बता दें, घरेलू विवाद के चलते महिला ने अपनी पति को मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पति- पत्नि के बीच काफी झगड़ा हुआ करता था। महिला का पति रोजाना शराब पीकर घर आता था और महिला और उसके बेटे को पीटता था। रविवार की रात भी वह शराब पीकर घर आया था और रोजाना की तरह महिला से झगड़ा करने लगा। झगड़ा करने के बाद वह सो गया। जिसके बाद गुस्साएं महिला ने कुल्हाड़ी से पति को काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस पूरी वारदात को अंजाम महिला ने अपने बेटे के सामने दिया।
ये भी पढ़े: प्रेमिका के घर के सामने मिला, शादी- शुदा शख्स का शव, क्या है पूरा मामला?
Jalaun News: पति को कुल्हाड़ी से काटने के बाद थाने पहुंची, महिला
पति को कुल्हाड़ी से काटने के बाद महिला अपने बेटे को लेकर थाने पहुंच गई और पति को जान से मारने की जानकारी स्वंय ही पुलिस को दे दी। महिला ने पुलिस को बताया कि मेरा पति रोजाना शराब पीकर आता था और मुझे और मेरे बेटे को बुरी तरह पीटता था। आज भी वह शराब पीकर आया था और मुझसे झगड़ा करके सो गया। जिसके बाद मैंने उसे कुल्हाड़ी से काट दिया।
Jalaun News: पुलिस के उड़े होश
आरोपी महिला के सरेंडर करने के बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंची और वहां पहुंचने के बाद पुलिस के होश उड़ गए, क्योंकि महिला के पति का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। यह देखने के बाद पुलिस ने तुरंत महिला को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस आगे की की कार्यवाही कर रही है।