Jama Masjid इलाके में जोरदार प्रदर्शन
नई दिल्ली- दिल्ली में आज फिर नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन तेज हो गया है। आज जामा मस्जिद (Jama Masjid) इलाके में जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। जामा मस्जिद (Jama Masjid) के पास हजारों के तादाद में प्रदर्शनकारी पहुंच गए और नागरिकता कानून का विरोध किया।इन प्रदर्शनकारियों की अगुवाई भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखऱ कर रहे हैं।
Jama Masjid के पास सुरक्षा बेहद कड़ी
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई थी। फिर भी वो प्रदर्शन के लिए पहुंच गए। प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। पुलिस पूरे इलाके पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रख रही है। आपको बता दें की आज जुमे की नमाज की वजह से जामा मस्जिद के पास सुरक्षा बेहद कड़ी है। पुलिस लोगों के आई कार्ड देखकर ही मस्जिद में जाने की इजाजत दे रही थी। चेकिंग के दौरान ही पुलिस ने एक संदिग्ध शख्स को हिरासत में ले लिया था।
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद प्रदर्शनकारियों में शामिल
जामा मस्जिद पर जुटे सैकड़ों प्रदर्शनकारी अब दरियागंज की तरफ बढ़ने लगे हैं। बात दें कि जामा मस्जिद पर बड़ी तादाद में लोग जुटे हैं और नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी इन प्रदर्शनकारियों में शामिल हैं।
Jama Masjid से जंतर- मंतर तक निकालेंगे मार्च
देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है , लोग सड़को पर उतर आए है, वहीं आज भीम आर्मी प्रमुख CAA और NRC के खिलाफ मार्च निकाल रही है। यह मार्च दिल्ली के जामा-मस्जिद से जंतर- मंतर तक निकालेंगे। इस मार्च में कई विपक्ष दल के नेता भी शामिल है, और इस मार्च में कांग्रेस की ओर से पूरा समर्थन दिया जा रहा है।