नई दिल्लीः Snowfall in Jammu Kashmir: उत्तर भारत में अब जल्द ठंड दस्तक दे सकती है। क्योंकि जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। उत्तर पूर्वी इलाकों से जहां मानसून की विदाई हो गई। तो वहीं, ठंड की आहट भी शुरू हो गई। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में साधना टॉप पर बर्फबारी हुई। साथ ही अमरनाथ गुफा में भी हिमपात हुआ। ये मौसम की पहली बर्फबारी है। जिससे अब उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड के आसार नजर आने लगे।
कश्मीर किसी जन्नत से कम नहीं है और इस जन्नत की खूबसूरती तब और भी बढ़ जाती है। जब यहां सफेद बर्फीली चादर बिछने लगती है। पहाड़ों पर पेड़ों की साख में बिछी बर्फ का नजारा अहसास कराता है कि हम प्रकृति के कितने करीब हैं। कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी कुछ ऐसा ही अहसास लेकर आई है। यहां उधमपुर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई है। तो वहीं, सोनमर्ग के पास जोजी ला दर्रे में भी बर्फबारी हुई।
जम्मू कश्मीर में रविवार देर रात मौसम ने करवट बदली। कहीं, बर्फबारी कहींं ओले तो कहीं तेज हवा के साथ आंधी चलने लगी। जिसके बाद मौसम बेहद सुहावना हो गया। वैसे तो उत्तर भारत में मौसम अभी सामान्य है लेकिन कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद माना जा रहा उत्तर भारत में ठंड का आगमन जल्द होने वाला है।
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: पुंछ में आतंकियों से मुठभेड़, JCO समेत पांच जवान शहीद