जनतंत्र डेस्क Jammu-Kashmir: धरती का स्वर्ग कश्मीर पर्यटकों की पहली पंसद हैं। यहां की वादियां, गार्डन और झील हर किसी का मन मोह लेती हैं। दूर दूर से पर्यटक जम्मू कश्मीर पहुंचकर यहां की खूबसूरती में खो जाते हैं। यूं तो कश्मीर की हर बात खास है लेकिन रंग बिरंगे केसर के फूलों का कहना ही क्या। जो इन दिनों पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं।
Snowfall in Jammu Kashmir: सीजन की पहली बर्फबारी, जोजिला दर्रे पर बिछी सफेद चादर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में खिले रंग-बिरंगे केसर के फूल बड़े पैमाने पर पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। पंपोर के रंगीन केसर के खेतों की सुंदरता ज्यादातर अक्टूबर और नवंबर के महीनों में देखी जाती है। जिसे देखने दूर दूर से पर्यटक आते हैं। एक महिला पर्यटक ने बताया कि, “नवंबर महीने के मध्य में ही केसर खिलते हैं। हम खास इन फूलों को देखने यहां आए हैं। इस समय लोगों को इन खूबसूरत केसर के फूलों को देखने ज़रूर आना चाहिए।”
दुनिया में मशहूर कश्मीर का केसर
कश्मीर का केसर दुनियाभर में मशहूर है। कश्मीरी केसर खुशबू और रंग छोडऩे के मामले में बेहतर मानी गई है। देश ही नहीं विदेश में भी इसकी मांग है, जिसमें अमेरिका, अरब सहित कई देश शामिल हैं। इस बार घाटी में केसर की अच्छी पैदावार के संकेत हैं। वहीं, पंपोर में केसर के फूलों की चादर सी बिछी है। जिससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं और वे केसर के फूल तोड़ने में मशरूफ हैं।