जनतंत्र डेस्क, रांची: झारखंड के देवघर में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जिससे कई जिंदगियां हवा में लटक गई। देवघर के त्रिकूट रोपवे जैसे ही डाउन स्टेशन से चालू हुआ कि पहाड़ की चोटी पर स्थित रोप-वे के यूटीपी स्टेशन का रोलर अचानक टूट गया। इसके बाद रोप-वे की तकरीबन 23 ट्रॉलियां आपस में टकराकर एक झटके में सात फीट नीचे लटक गयीं। एक ट्रॉली 40 फीट नीचे खाई में भी गिर गयी। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं।
Gujarat: भरूच में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत
घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। 16 घंटे बाद भी कम से कम 48 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया है। हादसे की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है।
फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए वायु सेना की मदद ली जा रही है। इस बीच ड्रोन के जरिए ट्रॉली में फंसे लोगों तक पानी पहुंचाया जा रहा है।
पत्थर से टकराया रोलर
हादसे के दौरान सबसे नीचे की दो ट्रॉली पत्थर से टकरा गयी। इनमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर लोगों में एक बच्ची भी शामिल है। वहीं, एक पति-पत्नी ने जान बचाने के लिए नीचे कूदने की कोशिश की जिसमें जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच स्थानीय प्रशासन ने अपील की है कि भ्रम और अफवाह की स्थिति न फैलाएं पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।
दरअसल रविवार को रामनवमी के मौके पर यहां सैकड़ों लोग घूमने आए थे और वो रोपवे पर सवार थे. अचानक रोपवे की ट्रॉलियां एक दूसरे से टकरा गईं जिससे यह हादसा हो गया।