भोपाल- मध्य प्रदेश में आज यानि मंगलवार को कमलनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हुआ। मंत्रिमंडल में आज 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई।
Madhya Pradesh: Vijayalaxmi Sadho, Sajjan Singh Verma and Hukum Singh Karada take oath as ministers in Bhopal. pic.twitter.com/nrSYa4cYBk
— ANI (@ANI) December 25, 2018
नए चेहरों को तवज्जों नहीं
बता दें कि कमलनाथ मंत्रिमंडल में नए चेहरों को तवज्जों नहीं दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। बेटे जयवर्धन सिंह के अलावा दिग्विजय के करीबी माने जाने वाले जीतू पटवारी ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
Madhya Pradesh: Jaivardhan Singh, son of Digvijaya Singh takes oath as minister in Bhopal. pic.twitter.com/R9jz5BiQiQ
— ANI (@ANI) December 25, 2018
15 साल बाद सत्ता का सुख
बता दें कि मध्य प्रदेश करीब 15 सालों का वनवास झेलने के बाद कांग्रेस को अब सत्ता का सुख हासिल हुआ है। कांग्रेस ने उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करते हुए राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। बहुमत से कुछ सीट दूर रहने वाली कांग्रेस ने बीएसपी, समाजवादी पार्टी और निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई।
मुख्यमंत्री पद को लेकर माथापच्ची
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनाने के लिए दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर दो दिनों तक माथापच्ची चली थी। मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम आगे चल रहा था, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता कमलनाथ के नाम पर मुहर लगाई।