काशी के काल भैरव की ख्याति दुनियाभर में है। शिव के रौद्र रूप में इनकी पूजा अर्चना की जाती है। यहां काल भैरव को कोतवाल की उपाधि भी मिली हुई है। जो बूरे कर्मों पर दंड भी देते हैं। लेकिन अब काशी के काल भैरव पुलिसिया अवतार में नजर आए। पुलिस की वर्दी, हाथ में डंडा और दंड देते हुए काल भैरव नजर आए। इतना ही नहीं पुलिस के भेष में उन्होंने अपने भक्तों की समस्याओं को भी सुना।
दरअसल, भक्तों को कोरोना से बचाने के लिए काल भैरव पुलिस अवतार में नजर आए। मंदिर के पुजारी का कहना है कि, एक दरोगा के रूप में काल भारव का श्रृंगार किया गया है। मंदिर के गर्भगृह में दरोगा बने काल भैरव के लिए कोतवाली भी जसाई गई है। इस रूप में भगवान भक्तों को कोरोना से बचाएंगे और उनकी रक्षा करेंगे।
कोतवाल के रूप में काल भैरव प्रसिद्ध
बनारस में बाबा काल भैरव को कोतवाल कहा जाता है। यहां भक्तों का मानना है कि, कर्मों की सजा यमराज नहीं काल भैरव देते हैं। काशी वासियों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा काल भारव खुद करते हैं। काशी पर कोई विपदा या समस्या आती है तो काल भैरव की भक्तों की रक्षा करते हैं। संवैधानिक या प्रशासनिक पद पर स्थापित होने के बाद लोग बाबा काल भैरव के दर्शन के लिए जरूर आते हैं। देश के प्रधानमंत्री और बनारस से सांसद नरेंद्र मोदी खुद भी बाबा काल भैरव के दर पर हाजिरी लगा चुके हैं।