नई दिल्ली: Punjab Elections 2022: पंजाब कांग्रेस घमासान के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल आज अपने दो दिवसीय दौरे पर पंजाब के लिए रवाना हुए। जहा उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। पंजाब दौरे पर गए सीएम केजरीवाल ने आज कई बड़ी घोषणाएं भी की। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एलान करते हुए कहा कि पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर सबको मुफ्त और अच्छा इलाज मुहैया कराया जायेगा।
राज्य में 16 हजार पिंड क्लिनिक खोलने का वादा- केजरीवाल
बता दें, अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के आप सांसद भगवंत मान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,‘’हम दिल्ली की तरह ही पंजाब में भी मोहल्ला क्लिनिक खोलेंगे, इन क्लिनिक्स को पिंड क्लिनिक कहा जाएगा। राज्य में 16 हजार पिंड क्लिनिक बनवाएंगे, ताकि इलाज के लिए कहीं दूर न जाना पड़े, साथ ही पंजाब की जनता को हेल्थ कार्ड भी दिया जाएगा। केजरीवाल ने आगे कहा कि, ‘’अगर पंजाब में हमारी सरकार बनी तो जितने सरकारी अस्पताल हैं उन सभी को एयर कंडीशन किया जाएगा। बड़े स्तर पर नए सरकारी अस्पताल भी खोले जाएंगे।’’
केजरीवाल ने पंजाब की जनता से किए ये 6 अहम वादे :-
- सभी के लिए निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा।
- सभी दवाएं, परीक्षण, ऑपरेशन मुफ्त होंगे।
- सभी को हेल्थ कार्ड दिया जाएगा।
- 16000 पिंड/मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे।
- नए विश्व स्तरीय सरकारी अस्पताल बनेंगे, पुराने को नया किया जाएगा।
- सभी सड़क दुर्घटना पीड़ितों का मुफ्त इलाज होगा।
यह भी पढ़े:-CM Arvind Kejriwal: पराली का हल ढूंढ लिया गया है, दिल्ली सरकार ने निकाला समाधान, जानें
Punjab Elections 2022: वक्त आने पर राज्य का सबसे अच्छा सीएम दूंगा- केजरीवाल
कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब में आप की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा? इस सवाल का जवाब में सीएम केजरीवाल ने कहा कि ‘वक्त आने पर सबको बता दिया जाएगा।कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी उम्मीदवार भगवंत मान की तारीफ करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि सही वक्त आने पर मैं राज्य को सबसे अच्छा मुख्यमंत्री दूंगा।”
पंजाब कांग्रेस घमासान पर केजरीवाल ने साधा निशाना
वहीं पंजाब कांग्रेस में चलते घमासान पर अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा की, ‘’आज से 5 साल पहले लोगों ने बड़ी उम्मीद से कांग्रेस की सरकारी बनाई थी, लेकिन सरकार नाम की चीज़ दिखाई नहीं दे रही है। यहां सत्ता की लड़ाई चल रही है और कांग्रेस का हर नेता मुख्यमंत्री बनना चाहता है।’’
सीएम केजरीवाल के सम्मेलन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |