नई दिल्ली: Kisan Mahapanchyat: राजकीय इंटर कालेज के मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में किसानों को सैलाब उमड़ पड़ा है। हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड समेत देश के कोने-कोने से किसान महापंचायत में पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि पंचायत स्थल राजकीय इंटर कालेज का मैदान पूरी तरह भर चुका है।
यह भी पढ़ें- Prabuddh Jan Sammelan: सीएम योगी वाराणसी से करेंगे प्रबुद्ध जन सम्मेलन की शुरुआत, उपलब्धियों तथा लोक कल्याणकारी कार्यों की चर्चा
Kisan Mahapanchyat: 27 सितंबर को भारत बंद की घोषणा
मंच से संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद की घोषणा की है। इससे पहले 25 सितंबर को भारत बंद की घोषणा की गई थी। लेकिन अब इसे बदल दिया गया है।
(Kisan Mahapanchyat) किसानों का पूरा कर्जा माफ नहीं किया
किसान नेता योगेंद्र यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंन योगी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि फसल का दाम नहीं मिला, किसानों का पूरा कर्जा माफ नहीं किया, किसानों का बकाया नहीं दिया गया। सरकार सिर्फ अपनी मनमानी कर रही है। किसानों का कर्ज माफ करने के बजाय उत्पीड़न कर रही है। योगी नहीं लुटेरा है। सरकार ने कहा था कि गेंहू के दाने दाने की खरीद करेंगे, लेकिन कितनी खरीद हुई सबके सामने है। सरकार जुमलेबाज है।
भाजपा सरकार पर निशाना साधा
कुछ स्थानीय भाकियू नेताओं के संबोधन के बाद कर्नाटक की किसान नेता अनुसुइया माजी ने कन्नड़ में महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इनके पूरे भाषण का हिंदी अनुवाद कर नजुंडास्वामी ने किसानों को समझाया। इसके बाद तमिलनाडु से आए किसान नेता ने तमिल व अंग्रेजी में संबोधन किया। जिसका हिंदी अनुवाद मंजूनाथ ने किया।
कृषि कानून वापसी की मांग
केरल से आए किसान नेता केवी बीजू ने भी संबोधन कर कृषि कानून वापसी की मांग की। किसान महासंघ शिव कुमार ने कहा कि हमारी नीति और नियत साफ है लक्ष्य प्राप्ति से कोई नहीं रोक सकता। कहा- भाजपा और आरएसएस छद्म सम्मेलन कर भ्रम पैदा करने की फिराक में है। किसानों को बताने की चाल है कि हमने मांगें मान ली।