नई दिल्ली : राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस (COVID-19) के 96 नए मामले समाने आए हैं (LIVE Coronavirus News) वहीं जयपुर में 35 तो टोंक में 11 मामलों की पुष्टि हुई है। कुल मिलाकर राज्य में अब तक 796 मामले सामने आ चुके हैं।
हरियाणा में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 179 हुई
बात करें हरियाणा की तो कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 179 मामलों की पुष्टि हो गई है। राज्य में 14 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना का सबसे ज्यादा असर हरियाणा के नुह जिले पर पड़ा है। कुरुक्षेत्र में पहले दो मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं फरीदाबाद और यमुनानगर में भी दो-दो मामलो सामने आए हैं। करनाल में एक मामला सामने आया है।
भारत में कोरोना संक्रमित मामले 8,356
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 151 लोगों का इलाज जारी है। वहीं, 26 लोग ठीक हो गए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 8,356 मामलों की पुष्टि हो गई है। वहीं 716 लोग ठीक हो हैं और 273 लोगों की मौत हो गई है।