UP में आज 10 बजे से होगा लॉकडाउन लागू
- यूपी में तीन दिन के लिए हुआ लॉकडाउन
- 10 जुलाई से 13 जुलाई तक लॉकडाउन
- कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लिया गया फैसला
नोएडा : यूपी में लगातार बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए फिर से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। प्रदेश में आज शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। हालांकि इस दौरान अस्पताल और अन्य जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी। प्रदेश में बढ़ते कोरोना केस पर नियंत्रण की कोशिश के तहत मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने लॉकडाउन के आदेश जारी किया। इस दौरान सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार, हाट, गल्ला मंडी और कार्यालय बंद रहेंगे।
Uttar Pradesh Government imposes lockdown in the State from 10 pm tomorrow till 5 am on 13th July. pic.twitter.com/KISyWekCW8
— ANI UP (@ANINewsUP) July 9, 2020
हालांकि इस दौरान जुरुरी सेवाओं पर कोई रोक नहीं होगी। अस्पताल और अन्य जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी। वहीं लॉकडाउन के दौरान मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। राष्ट्रीय और राज्यीय राज्यमार्गों पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। रेलवे का आवागमन पहले की तरह जारी रहेगी।