जनतंत्र डेस्क, महाराष्ट्र: सिनेमा का लोगों की जिंदगी पर गहरा असर होता है। भले ही उसका मंचन मनोरंजन के लिहाज से किया जाए। लोग फिल्मी किरदारों को अपना रोल मॉडल मानने लगते हैं। इसीलिए सरकारें जागरूकता अभियान में फिल्मी सितारों का सहारा लेती हैं। इसी कड़ी में वैक्सीन अवेयरनेस कैंपेन के लिए अब सलमान खान महाराष्ट्र सरकार की मदद करेंगे।
Mumbai: शिल्पा-राज के खिलाफ केस दर्ज, 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
दरअसल, महाराष्ट्र में राज्य सरकार के अवेयरनेस कैम्पेन के बावजूद मुस्लिम इलाकों में टीकाकरण करवाने वालों की संख्या नहीं बढ़ रही थी। जिसके बाद अब प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने ‘भाईजान’ यानी सलमान खान की हेल्प लेने का मन बनाया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि सरकार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मदद लेगी, ताकि लोगों को टीका लगवाने के लिए राजी किया जा सके।
Salman Khan: मुस्लिम बहुल इलाकों में हिचकिचाहट
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि, ‘मुस्लिम बहुल इलाकों में अब भी कुछ हिचकिचाहट है। हमने मुस्लिम समुदाय को टीका लगवाने के लिए राजी करने के लिए सलमान खान और धार्मिक नेताओं की मदद लेने का फैसला किया है। धार्मिक नेताओं और फिल्म अभिनेताओं का बहुत प्रभाव होता है और लोग उन्हें सुनते हैं।’
Salman Khan: वैक्सीन को लेकर गलतफहमी दूर करना जरूरी
स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि वैक्सीन लगाने के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में टीकाकरण की गति कम है। लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर जो आशंकाएं हैं, वे निराधार हैं। एक धार्मिक व्यक्ति को वैक्सीन की जरूरत नहीं है या वैक्सीन उनके लिए हितकारी नहीं है, यह सोचना एक अंधविश्वास और अज्ञानता है। इसे दूर किया जाना जरूरी है। इसके लिए जागरुकता जरूरी है।
Salman Khan: महाराष्ट्र में अब तक 10.25 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन
टोपे ने कहा कि, राज्य में अब तक 10.25 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, लोगों को अभी नियमों का पालन और टीके के दोनों डोज लेते हुए अपना ध्यान रखना चाहिए।