लता मंगेशकर की हालत चिंताजनक
नई दिल्ली- भारतरत्न से सम्मानित लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। 90 वर्षीय गायिका Lata Mangeshkar फेफड़ों के गंभीर इंफेक्शन से जूझ रही हैं। उन्हें सोमवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर्स प्रतित समदानी उनका इलाज कर रहे हैं।
डॉक्टर्स ने लता मंगेशकर का स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि ‘उन्हें निमोनिया हुआ है”। साथ ही उनका बायां वेट्रिकुलर भी फेल हो गया है। उनकी हालत अभी भी गंभीर ही बनी हुई है, हालांकि पिछले कुछ घंटों में हालत में थोड़ा सुधार देख गया है।
वहीं डॉक्टर्स ने ये भी बताया कि लता मंगेशकर इस फेंज से बहार आने के लिए अच्छे से लड़ रहीं हैं और जल्द इससे बाहर आ जाएंगी। वह सच में एक फाइटर हैं। लताजी की अस्पताल से छुट्टी देने और घर आने पर सभी को अपडेट देंगे। वहीं अनुरोध करते हैं कि उन्हें थोड़ा समय दें और निजता का ध्यान रखें।
लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले भी अस्पताल में उनका हाल-चाल लेने के लिए पहुंची थीं। साथ ही तमाम सितारे उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया गया था।
उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।