जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 बन गईं। हाल ही में सिनी ने 31 खूबसूरत कंटेसेटेंट को मात देकर यह खिताब अपने नाम कर दिखाया। इस इवेंट को जियो वर्ल्ड कंवेंशन में आयोजित कराया गया। और वहीं सिनी के मिस इंडिया बनने की घोषड़ा की गई।
जानकारी के लिए बता दें कि सिनी की उम्र 21 साल है और वह कर्नाटक की रहने वाली हैं। लेे किन उनका जन्म मुंबई में ही हुआ है। बता दें कि उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर डिग्री हासिल की है। फिलहाल सिनी शेट्टी Charactered Financial Analyst (CFA) का प्रोफएशनल कोर्स कर रही हैं।
सिनी शिट्टी को नृत्य करने का बहुत शौक था, इसलिए उन्होंने 4 साल की उम्र में नृत्य करना शुरू कर दिया था। और 14 साल की उम्र में अपना अरंगेत्रम और भरतनाट्यम पूरा कर लिया था। मिस इंडिया कॉम्पटिशन में भी सिनी ने अपना एक खास डांस परफॉर्मेंस दिया था। सिनी के डांस को जजों के पैनल ने खूब सराहा था। सिनी ने अपनी हाजिरजवाबी से सभी जजों का दिल जीत लिया था।
इस ग्रैंड फिनाले इवेंट में मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, कृति सेनन, मनीष पॉल, राजकुमार राव और डीनो मोरिया जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। कृति सेनन और लॉरेन गॉटलिब अपने स्टनिंग परफॉर्मेंस में इवेंट में चार चांद लगा दी।