Maharashtra में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ मनसे की महारैली आज
नई दिल्ली : बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ आज मुंबई में राज ठाकरे महामोर्चा निकालेंगे, इस दौरान राज ठाकरे के साथ उनके बेटे अमित ठाकरे भी होंगे, जिन्हें पिछले हफ्ते एमएनएस के महाधिवेशन में ‘नेता’ के रूप में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया था, एमएनएस पार्टी के इस महामोर्चे में पूरे महाराष्ट्र (Maharashtra) से लोगों को बुलाया गया है जिन्हें महाराष्ट्र सैनिक नाम दिया गया है।
Maharashtra की महारैली में 2 लाख लोग होंगे शामिल
बताया जा रहा है कि इस महारैली में करीब 2 लाख लोग शामिल होने वाले हैं, जिनके लिए भगवे रंग की टीशर्ट, टोपी और हाथ पर बांधने वाली पट्टी बनवायी गयी है, जिसपर शिवाजी महाराज की राजमुद्रा का चिन्ह छपा है, अपने पार्टी के झंडे का रंग भगवा करने के बाद राज ठाकरे की ये पहली रैली है, जिसका मुद्दा देश में रह रहे अवैध रूप से बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों का विरोध है, इस महारैली के चलते एमएनएस पार्टी में एक नया जोश देखने को मिल रहा है, इस रैली के माध्यम से राज ठाकरे अपनी पार्टी और अपने कार्यकर्ताओं में नयी जान फूंकने की तैयारी में है, आज दोपहर करीब 12 बजे से ये महामोर्चा गिरगांव चौपाटी से निकलकर आजाद मैदान तक जाने वाला है जिसमें भारी भीड़ को देखते हुए मुंबई (Maharashtra)पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं।
- मुंबई में आज ताकत दिखाएंगे राज ठाकरे
- भगवा झंडा लॉन्च करने के बाद MNS की बड़ी रैली
- अपनी पार्टी के झंडे का रंग भगवा करने के बाद राज ठाकरे की पहली रैली
- मुंबई के आज़ाद मैदान पर रैली खत्म होने के बाद राज ठाकरे अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे