Navi Mumbai में IT कंपनी के कर्मचारियों को कोरोना वायरस
कोरोना वायरस का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बता दे कि इस समय अगर कहीं सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले है तो महाराष्ट्र है बता दे कि महाराष्ट्र में 52,18 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज है जहां पिछले 24 घंटे में 549 नए मामले सामने आए हैं जबकि 722 मरीज ठीक चुके हैं और 251 लोगों की कोरोना वायरस से जान जा चुकी है।
वहीं हाल ही में खबर है कि नवी मुंबई (navi mumbai), महापे में एक आईटी कंपनी के 40 कर्मचारियों में से 19 कर्मचारियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बता दे कि बाकी कर्मचारियों की रिपोर्ट अभी आई नहीं है। इस खबर से नवी मुंबईकरों की चिंता बढ़ गई है। कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने से नवी मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब 93 हो गई है।
बता दे कि नवी मुंबई के महापे में एक डेटाबेस कंपनी है। जहां 40 कर्मचारियों का रूटीन चेकअप किया गया था। जिनमें से 19 कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं नवी मुंबई (navi mumbai) नगर निगम ने एक्शन लेते हुए इन मरीजों को तुरंत अलग किया और जहां वे पहले सफर किया और किन लोगों से वे मिले इसकी जांच चल रही है। इन सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी कर्मचारी 20 मार्च से कंपनी में हैं। जो कि एक डेटाबेस कंपनी है।