नई दिल्लीः दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ने वाली प्रियंका मोहिते पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बन गई हैं. महाराष्ट्र के सातारा में रहने वाली 28 साल की प्रियंका मोहिते ने पहाड़ के टॉप पर चढ़कर भारतीय तिरंगा लहराया है. इसकी जानकारी प्रियंका की बॉस किरण मजूमदार शॉ ने दी है जो कि बायोकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
बता दें की किरण ने ट्विटर पर लिखा ‘हमारी सहकर्मी प्रियंका मोहिते ने 16 अप्रैल 2021 को दोपहर 1.30 बजे माउंट अन्नपूर्णा जो दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत की चोटी है पर चढ़ाई पूरी कर ली है, ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला हैं. वहीं किरण मजूमदार ने प्रियंका मोहिते की एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें वो राष्ट्रीय ध्वज को लहरा रही हैं।
Corona Health Tips: बच्चे को है कोरोना तो बस एक हफ्ते करें ये काम, हो जाएंगे ठीक
Our colleague Priyanka Mohite scaled the peak of Mt. Annapurna, (8091 mtrs) 10th highest mountain in the world, on 16th April 2021 at 1.30pm.- first Indian woman to do so! We at @SyngeneIntl are so very proud of her 👏👏 pic.twitter.com/Eh85xy46g0
— Kiran Mazumdar-Shaw (@kiranshaw) April 19, 2021
कौन है प्रियंका मोहिते?
बता दें की प्रियंका सिनजेन इंटरनेशनल लिमिटेड बायोकॉन के अनुसंधान संगठन के साथ काम करती हैं. जो दवा की खोज करती है और अन्य कंपनियों को बेचती है. और अब प्रियंका ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बन गई हैं. उनकी इस जीत पर भारत के लोगों को बेहद गर्व है. प्रियंका को बचपन से ही पर्वत पर चढ़ाई करना पसंद रहा है. इसी के चलते वो पहले भी कई पहाड़ चढ़ चुकी हैं।
कहां है माउंट अन्नपूर्णा ?
माउंट अन्नपूर्णा नेपाल में स्थित हिमालय का एक हिस्सा है जिसकी ऊंचाई 8,000 मीटर से ज्यादा है. इससे पहले प्रियंका ने साल 2013 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट जो कि 8,849 मीटर ऊंची है पर चढ़ाई की थी, वहीं साल 2018 में माउंट ल्होत्से, माउंट मकालू और साल 2016 में माउंट किलिमंजारो पर भी चढ़ाई की है।