ऋषि कपूर के नाम नेशनल अवार्ड का रिकॉर्ड , जानिए और कौन कौन से मिले पुरस्कार
. 1970 में ‘मेरा नाम जोकर ‘ के लिए डेब्यू चाइल्ड अभिनेता का नेशनल अवार्ड
. 1971 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
. बॉबी के लिए 1974 में , सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर
. 2008 में फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट
अभी इरफ़ान खान के जाने का ग़म भरा भी नहीं था कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी अलविदा कह गए। 30 अप्रैल की सुबह मुंबई के अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। अपने दमदार अभिनय का छाप छोड़ने वाले ऋषि कपूर ने बॉलीवुड के लिए पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड फिल्म जोकर के लिए पाकर रिकॉर्ड कायम किया था। अब तक सबसे ज्यादा नेशनल अवार्ड उनके नाम हैं। इसके अलावा दर्जनों आईफा और फिल्मफेयर अवॉर्ड रिसरिश कपूर के नाम है।
पुरस्कारों का ढेर और उनमे बसी यादें
मंबई में 4 सितंबर 1952 को जन्मे दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 67 वर्ष की उम्र में हम सको अलविदा कह दिया और छोड़ गए तो पुरस्कारों का ढेर और उनसे जुडी यादें। ऋषि कपूर को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए न जाने कितने अवार्ड मिले जिसकी , गिनती करना भी मुश्किल है । उनके अवॉर्ड बताते हैं कि वह हिंदी सिनेमा में उनकी कमी कितनी खलेगी।
दर्जनों आईफा और फिल्मफेयर अवॉर्ड
अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए ऋषि कपूर के नाम कई अवार्ड हैं। बचपन में ही उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाते हुए 1970 में ‘मेरा नाम जोकर ‘ के लिए डेब्यू चाइल्ड अभिनेता का नेशनल अवार्ड हासिल कर लिया था। टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार वह 10 फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड जीत चुके हैं। इसके अलावा भी वह कई अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। ऋषि कपूर को इसके अलावा भी कई अवार्ड मिले हैं।
बेस्ट एक्टर ऑफ़ द ईयर
ऋषि कपूर को 1973 में उनकी फिल्म बॉबी के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसके बाद शुरू हुआ पुरस्कार और सम्मानों का सिलसिला , फिल्म दो दूनी चार और कपूर एंड संस समेत कुल 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड हासिल हुए। इसके बाद ऋषि कपूर कपूर खानदान के उन सितारों में शुमार हो गए जिनके कारन कपूर खानदान बॉलीवुड में आज भी अपना प्रभाव रखता है। फिल्म अग्निपथ 2012 और औरंगजेब 2013 के लिए ऋषि कपूर को दो आइफा अवार्ड भी हासिल हुए। इसके अलावा अलग अलग वर्षों में जी सिने, स्टारडस्ट, अप्सरा फिल्म अवॉर्ड समेत कुल 11 फिल्म पुरस्कार और हासिल हुए।
अंतिम अवार्ड , कलाकार कभी मरते नहीं
अवार्ड के बादशाह ऋषि कपूर को उनके करियर का अंतिम पुरस्कार 2017 में रिलीज़ हुई फिल्म कपूर एंड संस के लिए मिला। उनके फ़िल्मी करियर की आखिरी फिल्म द बॉडी रही। फिल्म को दिसंबर 2019 में रिलीज किया गया था। एक्शन थ्रिलर इस फिल्म में इमरान हाशमी उनके को एक्टर थे। और इसी के साथ ऋषि कपूर की अंतिम फिल्म दर्शकों के बीच है। भले हीं उनके जाने के बाद उनके नाम के पुरस्कार थम गए लेकिन अपने फैंस के बीच वे हमेशा सम्मानित रहेंगे