नई दिल्ली: Mumbai Cruise Drug Case: बॉलीवुड में जब भी कोई बड़ा विवाद होता है तो सतीश मानशिंदे का नाम खूब सुनाई देता है। क्योंकि वरिष्ठ वकील बॉलीवुड के लिए कोई अजनबी नहीं हैं।जब भी किसी अभिनेता के सामने कई भी बड़ा विवाद खड़ा होता है तो सभी सेलेब्स वकील मानशिंदे का ही दरवाजा खटखटाते नजर आते है। वकील सतीश कई हाई-प्रोफाइल मामलों को संभालने में अपनी सफलता दर्ज करा चुके है जिसके बाद वह कई मशहूर हस्तियों के लिए जाने-माने वकील बन गए हैं।
SRK ने बेटे आर्यन के लिए वकील मानशिंदे की ले रहे मदद
वहीं, बॉलीवुड के बादशाह खान के बेटे आर्यन पर गिरी NCB की गाज़ के बाद SRK ने वकील सतीश मानशिंदे का दरवाजा खटखटया है। सतीश मानशिंदे इससे पहले अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ड्रग मामले, सलमान खान के शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले, और संजय दत्त जैसे बॉलीवुड सेलेब्स का बचाव कर चुके है। दरअसल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा 2 अक्टूबर को क्रूज ड्रग रेड में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार करने के बाद, सुपरस्टार ने अपने बेटे की रक्षा के लिए सतीश मानशिंदे की मदद ली है।
यह भी पढ़े:-Neha Dhupia: नेहा धूपिया-अंगद बेदी ने किया बेबी बॉय का स्वागत: ‘नेहा और बेबी दोनों दिखे स्वस्थ।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वकील ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल आर्यन खान को एक अतिथि के रूप में क्रूज कार्यक्रम में इन्वाइट किया गया था और उनके पास से कोई भी ड्रग पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। एनसीबी ने 7 अक्टूबर तक चल रहे ड्रग्स मामले में आर्यन और अन्य आरोपियों की हिरासत बढ़ा दी गई थी। सोमवार को यह बताया गया कि स्टार किड्स ने पिछले चार वर्षों से ड्रग्स लेने की बात कबूल की है।
सलमान समेत रिया चक्रवर्ती तक की कर चुके है मदद
इससे पहले वकील सतीश साल 2002 में शराब पीने और ड्राइविंग मामले में सुपरस्टार सलमान खान के लिए भी जमानत हासिल की थी। बाद में कोर्ट ने सलमान खान वकील की दलीलों पर बॉलीवुड के टाइगर सलमान को बरी भी कर दिया था। वहीं बीते साल सतीश मानशिंदे ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई का केस लड़ा था | जिसमें दोनों भाई-बहन को एनसीबी ने पिछले साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था। वकील सतीश साथ थे तो ये दोनों आरोपी अभिनेता भी कोर्ट से बाइज्ज़त बरी हो गए थे। सतीश मानेशिंदे पालघर लिंचिंग मामले में भी विशेष लोक अभियोजक हैं।
एक दिन का 10 लाख रुपये चार्ज करते है वकील मानशिंदे
सूत्रों के मुताबिक मुंबई में एक प्रमुख वकील और एक विश्वसनीय सेलिब्रिटी वकील होने के नाते, मानशिंदे केस लड़ने के लिए अपने क्लाइंट से मोटी फीस भी लेते हैं। वकील मानशिंदे केस लड़ने के लिए एक दिन का 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं। जब उन्हें इतनी बड़ी राशि दी जाती है, तो यह लाज़मी है कि वे अपने मुवक्किल की जीत पर मुहर भी लगा सकते हैं।
https://youtu.be/30Fzd_cUIDg