जनतंत्र डेस्क, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में दो हफ्ते से चल रही सियासी उथल पुथल अब थम सकती है। बता दें कि 29 जून 2022 को करीब रात के 11 बजे इस्तीफा देने ठाकरे खुद ड्राइव कर राजभवन के लिए निकले। उनके साथ कार में उनके दोनो बेटे अदित्य और तेजस ठाकरे भी मौजूद थे।
जानकारी के लिए बता दें कि उद्धव जब राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने पहुंचे तो राज्यपाल ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था बनने तक अपने पद पर बने रहने को कहा। राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य के साथ एक मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे अपने आवास मातोश्री पहुंचे थे।
इसी उथल पुथल के बीच शिव सेना सत्ता से बाहर हो गई है और भाजपा ने सरकार बनाने के लिए बैठकें शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद आज फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच भी मुलाकात हो सकती है, जिसमें मंत्री पदों और सरकार की संभावित तस्वीर पर चर्चा होगी।