नई दिल्ली: Punjab New Cabinet: बीते दिनों से पंजाब कांग्रेस में आपस में चलते घमासान के बाद आज पंजाब में कैबिनेट का एलान कर दिया गया है। पंजाब में मंत्री मंडल का विस्तार रविवार शाम साढ़े चार बजे होगा। आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह राज्यपाल से मुलाकात कर शपथग्रहण का वक्त मांगा है । जानकारी के मुताबिक नए मंत्रिमंडल में छे नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। वहीं अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री रहे कई नेताओं की छुट्टी कर दी गई है।
कैप्टन सरकार की कैबिनेट के आठ नेताओं को फिर मिला मौका
बता दें, नए कैबिनेट में परगट सिंह, डा. राजकुमार वेरका, गुरकीरत कोटली, कुलजीत सिंह नागरा और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित छह नए चेहरे शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैप्टन सरकार के मंत्रिमंडल के आठ वरिष्ठ मंत्रियों पर चन्नी ने भरोसा दिखाते हुए उन्हें दोबारा मौका दिया है। जिसके बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट के विस्तार बारे में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। सीएम ने बताया है कि नए मंत्रियों काक कल शाम 4.30 बजे शपथ दिलाई जाएगी।
कैबिनेट से निकलने बाले नेताओं के नाम
- बलबीर सिंह सिद्धू
- साधु सिंह धर्मसोत
- गुरप्रीत सिंह कांगड़
- शाम सुंदर अरोड़ा
- राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
यह भी पढ़े:- Punjab Police: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार और विस्फोटक के साथ 3आतंकी गिरफ्तार |
सिंह के आदेश पर मंगलवार को होगी कैबिनेट बैठक
इसके साथ ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने आदेश दिया है कि हर मंगलवार को दोपहर तीन बजे कैबिनेट की मीटिंग की जाएगी । इसके अलावा उन्होंने अपने मिलने का समय भी तय कर दिया है। वह 11.30 बजे 2.30 बजे तक अपने दफ्तर में राजनीतिक नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों से भी मिलेंगे । मंगलवार को कैबिनेट की मीटिंग होगी जिसमें सभी प्रशासनिक सचिवों को अपने दफ्तरों में उपस्थित रहने का आदेश दिए हैं।
Punjab New Cabinet: कैबिनेट में शामिल होने वाले नए नाम
- डा. राजकुमार वेरका
- संगत सिंह गिलजियां
- अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग
- परगट सिंह
- कुलजीत सिंह नागरा
- गुरकीरत कोटली
- राणा गुरजीत।
कैबिनेट में आठ पुराने मंत्रियाें पर दिखाया भराेसा
कैबिनेट में आठ पुराने मंत्रियाें पर भराेसा दिखाया गया है। इनमें कैप्टन सरकार में वित्तमंत्री रहे मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंदरा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखविंदर सिंह सरकारिया, रजिया सुल्ताना और अरुणा चौधरी भी शामिल हैं। वहीं, पुराने मंत्रिमंडल में शामिल रहे बलबीर सिंह सिद्धू, साधू सिंह धर्मसोत, शाम सुंदर अरोड़ा, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और गुरप्रीत सिंह कांगड़ आदि को नई कैबिनेट से ड्राप किया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=G-PwYBNGysE