जनतंत्र डेस्क, मध्यप्रदेश: पेंच की रानी, कॉलरवाली और टाइग्रेस सुपर मॉम के नाम से मशहूर बाघिन का निधन हो गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाघिन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मध्य प्रदेश के सिवनी स्थित पेंच टाइगर रिजर्व की शान माने जाने वाली ‘कॉलरवाली’ बाघिन ने शनिवार को अंतिम सांस ली। 17 साल की बाघिन ने 29 शावकों को जन्म दिया था।
29 शावकों की मां को सुपरमॉम का टैग मिला थी। इस बाघिन को टी -15 नाम से भी जाना जाता था। बाघिन के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, IPS अफसर समेत आम लोगों ने अंतिम विदाई दी।
बाघिन के अंतिम संस्कार में आम लोग भी शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने बाघिन के पार्थिव शरीर को माला पहनाई और हाथ जोड़कर अंतिम विदाई दी।
कॉलरवाली बाघिन 29 शावकों की मां थी। 17 साल की इस बाघिन ने मई 2008 में पहली बार में तीन शावकों को, अक्टूबर 2008 में चार शावकों को, अक्टूबर 2010 में पांच शावकों को, मई 2012 में तीन शावकों को, अक्टूबर 2013 में तीन शावकों को अप्रैल 2015 में चार शावकों को, 2017 में तीन शावकों को और दिसम्बर 2018 में चार शावकों को जन्म दिया था।
एक हफ्ते से पेंच टाइगर रिजर्व के कर्मचारी ‘कॉलरवाली’ बाघिन की निगरानी कर रहे थे। ‘कॉलरवाली’ बाघिन वृद्धावस्था में थीं जिसके कारण वे चल बसी।