जनतंत्र डेस्क, मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन उस वक्त हंगामा मच गया जब मंत्रालय के गेट के बाहर एक 60 वर्षीय महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की। घटना गुरुवार शाम की है जब मुंबई में मंत्रालय के गेट पर महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगाने की कोशिश की।
Bihar: भागलपुर में बम बनाते समय विस्फोट, मासूम समेत 10 की मौत, 4 मकान धराशायी
महिला को आत्मदाह की कोशिश करते देख पुलिस ने समय रहते बचा लिया गया। बताया जा रहा है महिला का नाम साराबाई पाखरे है। जिसकी उम्र 60 साल है। दरअसल, पाखरे के खिलाफ मुंबई में एक मामला दर्ज है।
महिला का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने उसे फंसाने की कोशिश की और गलत तरीके से केस दर्ज किया है। महिला की मांग है कि इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई हो और उसके खिलाफ दर्ज FIR रद्द की जाए।