Mumbai के Wockhardt अस्पताल को क्वारंटाइन जोन घोषित किया
नई दिल्ली- देशभर में कोरोना वायरस के कुल 4,067 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोनावायरस से अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामले 3,666 हैं। वहीं इसी बीच मुंबई के Wockhardt अस्पताल को क्वारंटाइन जोन घोषित कर दिया गया है।
बता दे कि कोरोनावायरस के चलते मुंबई के Wockhardt अस्पताल में 26 नर्स और तीन डाक्टर कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके चलते अस्पताल को क्वारंटाइन जोन घोषित कर दिया गया है। 291 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। और एक व्यक्ति यहां से चला गया। कुल मामलों में 65 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। बता दे कि कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में 45 मौत हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में संक्रमण के 690 मामले सामने आ चुकें हैं। वहीं बता दे कि तमिलनाडु में 571 और दिल्ली में 503 मामले हैं।