नई दिल्ली: Noida Crime News: ओयो होटल में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार करने तथा उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को थाना सेक्टर 58 पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- CM Arvind Kejriwal: पराली का हल ढूंढ लिया गया है, दिल्ली सरकार ने निकाला समाधान, जानें
Noida Crime News: बेहोश कर उसके साथ बलात्कार किया
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि, दिल्ली की एक युवती ने थाना सेक्टर 58 में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि, डी-10 सेक्टर 55 स्थित ओयो डायमंड विला होटल में ले जाकर इफ्तिखार अली ने उसे नशीला पदार्थ पिला कर बेहोश कर दिया तथा उसके साथ बलात्कार किया।
अश्लील वीडियो बना लिया
पीड़िता का आरोप है कि गुड्डू ने उसकी अश्लील वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल कर रहा है।
मुकदमे को थाना सरिता विहार दिल्ली में दर्ज कराया
पुलिस ने रविवार को आरोपी इफ्तिखार अली उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पहले युवती ने उक्त मुकदमे को थाना सरिता विहार दिल्ली में दर्ज कराया था, घटनास्थल नोएडा होने की वजह से विवेचना चार दिन पूर्व ट्रांसफर होकर नोएडा आई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Delhi Deputy CM Manish Sisodia | Aam Aadmi Party | Uttar Pradesh | Ayodhya | AAP | Jantantra TV