नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से राजौरी जिले में मोर्टार दागे गए हैं। पाकिस्तान की ओर से की गई इस नापाक हरकत से नौशेरा का एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने पुंछ जिले में 17 जून को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस दौरान भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी कारण के ही भारतीय चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। वहीं, इससे पहले शाहपुर क्षेत्र में भी पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की थी, जिसमें दो लड़कियां और सेना के लिए काम करने वाला एक कुली घायल हो गया था।