नई दिल्ली: PM Modi Birthday: देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस मौके पर बीजेपी देशभर में अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आज के दिन नमो ऐप पर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से संबंधित एक प्रदर्शनी दिखाई जाएगी। नमो ऐप पर ‘अमृत प्रयास’ नाम का एक ऑप्शन जोड़ा गया है। जिसके जरिए लोग ब्लड डोनेशन कैंप, स्वच्छता अभियान, वृद्धाश्रम में सेवा जैसे कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि वो जन्मदिन के शुभकामना संदेश के साथ देश की सेवा करने का प्रण लें।
साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी अपने 71वें जन्मदिन को आम दिनों की तरह व्यस्त दिनचर्या और बिना किसी उत्सव के बिताएंगे।
7 अक्टूबर को पूरे होंगे मोदी के राजनीतिक सफर के 20 साल
बता दें, बीजेपी दिल्ली मुख्यालय पर ‘सेवा और समर्पण अभियान’ कार्यक्रम की शुरुआत करेगी। ये कार्यक्रम 7 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। दरअसल, पीएम मोदी का राजनीतिक सफर 7 अक्टूबर को शुरू हुआ था जिसके बीस साल भी पूरे हो रहे हैं। इस अभियान में बीजेपी के कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचकर संपर्क व संवाद करेंगे, सेवा कार्य करेंगे, साथ ही मोर्चे व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी इस अभियान में जुटेंगे।
यह भी पढ़े:-PM Modi in Aligarh: बीजेपी का मिशन 2022, पीएम मोदी रखेंगे राज्य के सबसे बड़े विश्वविद्यालय की आधारशिला |
जन्मदिन पर अभियान चलाकर लोगों को कोविड-19 टीके के लिए प्रेरित करेंगे ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज बीजेपी कार्यकर्ता देश भर में एक विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके के लिए प्रेरित करेंगे ताकि एक दिन में टीकाकरण के सभी पुराने रिकार्ड पीछे छूट जाएं. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश भर के पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता टीकाकरण में लोगों की मदद करेंगे। उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बनारस में लोगों ने मिट्टी के दीए जलाए और 71 किलो के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद बांटा।
बनारस में मोदी के जन्मदिवस पर बांटे गए लड्डू
वहीं, उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बनारस में लोगों ने मिट्टी के दीए जलाए और 71 किलो के लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद बांटा। एक व्यक्ति ने बताया,”लोगों में प्रधानमंत्री मोदी का बहुत उत्साह है, जिसका आयोजन पूरे शहर में किया जा रहा है। पूरे शहर में दिए जलाए जा रहे हैं और लड्डू भी बांटे जाएंगे।”