नई दिल्ली : पीएम मोदी आज यूपी के दौरे पर है (Modi Visit Today) पीएम मोदी पहले प्रयागराज पहुंचेंगे, प्रयागराज के परेड मैदान में सामाजिक अधिकारिता शिविर के अंतर्गत आयोजित समारोह में वे 26874 दिव्यांगों और बुजुर्गों के बीच करीब 56 हजार सहायक उपकरण वितरित करेंगे, इसके बाद वे चित्रकूट पहुंचेंगे। चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे साथ पूरे देश में 10,000 किसान उत्पादक संगठन की शुरुआत भी करेंगे, 2019 लोकसभा चुनाव के बाद दोनों जिलों में पीएम मोदी का ये पहला दौरा है।
Modi Visit के साथ ये सभी नेता भी शामिल रहेंगे मंच पर
प्रधानमंत्री के अलावा राज्यपाल Modi Visit Today आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ.थावरचंद गेहलोत, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, रामदास आठवले, रतन लाल कटारिया, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, रमापति शास्त्री, अनिल राजभर, सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, डॉ.रमेश चंद बिंद मंच पर मौजूद रहेंगे।
- विश्व की सबसे लंबी ट्राई साइकिल की परेड होगी, जिसमें 295 लाभार्थी शामिल हैं। इसका कोई वर्तमान रिकॉर्ड नहीं है।
- वॉकर्स की सबसे लंबी परेड होगी। इसका कोई वर्तमान रिकॉर्ड नहीं है।
- आठ घंटे में 4900 से ज्यादा कान की मशीन फिट करने का रिकॉर्ड बनेगा। ये रिकॉर्ड वर्तमान में स्टारकी फाउंडेशन के नाम है।
- 360 से ज्यादा लाभार्थी एक साथ व्हीलचेयर चलाएंगे। इससे अमेरिका का रिकॉर्ड टूटेगा।
- 2000 लाभार्थियों को सांकेतिक भाषा पाठ करने के उपकरण वितरण का रिकॉर्ड।
- 12 घंटे में सर्वाधिक ट्राई साइकिल वितरण करने का रिकॉर्ड भी पीएम मोदी की मौजूदगी में बनेगा।
दिव्यांगों और बुजुर्गों को 26874 मिलेंगे उपकरण
- 10406 हैं दिव्यांग लाभार्थी
- 16468 वृद्धजन लाभार्थी
- 56905 उपकरण होंगे वितरित
- 5000 घड़ाें में पेयजल की व्यवस्था
- 75000 लोग बैठेंगे पंडाल में
ये उपकरण दिए जाएंगे
समारोह में 847 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 3949 ट्राईसाइकिल, 3725 व्हीलचेयर, 5206 वैशाखी, 15103 वाकिंग स्टिक, 1735 ट्र्राइपॉड, 850 वॉकर, 5816 चश्मा, 4950 कृत्रिम दांत, 659 स्मार्ट केन, 29 स्मार्ट फोन, एक टेबलेट,11383 कान की मशीन, 229 रोलेटर, 924 कृत्रिम हाथ-पैर वितरित किए जाएंगे।