जनतंत्र डेस्क, पंजाब: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में डोर टूडोर कैंपेन शुर किया। जहां वे व्यापारियों और आम जनता से मिले। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता के सामने 10 प्वॉइंट एजेंडे का पंजाब मॉडल पेश किया। केजरीवाल ने कहा, हमारी सरकार बनी तो, इन 10 प्वाइंट एजेंडे पर काम कर एक नया, खुशहाल और विकास वाला पंजाब बनाएंगे।
पंजाब की जनता के बीच AAP संयोजक ने बेअदबी मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, बेअदबी के इतने सारे हादसे हुए और समय-समय पर सभी धर्मों के ग्रंथों की बेअदबी हुई। लेकिन एक भी मामले के अंदर किसी को सजा नहीं हुई है। क्यों नहीं हुई? ऐसा नहीं है कि पंजाब पुलिस यह करने के काबिल नहीं थी। एक बार खुली छूट देकर देखा, पंजाब पुलिस आपको कितना शानदार काम करके दिखएगी।
कैंपेन के दौरान पंजाब चुनाव प्रभारी राघव चड्ढा और सांसद भगवंत मान भी अरविंद केजरीवाल के साथ मौजूद रहे। AAP संयोजक ने कहा, हम रोजगार के इतने सारे अवसर पैदा करेंगे कि पांच साल के अंदर कनाडा गए बच्चे पंजाब वापस आना शुरू कर देंगे। ‘आप’ की सरकार नशा माफिया को खत्म कर पंजाब को नशा मुक्त बनाएगी। बेअदबी के सभी मामलों के आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलवाएंगे।
केजरीवाल के पंजाब कैंपेन में और क्या कहा
इस बार पंजाब के लोगों ने कांग्रेस और बादल परिवार की पार्टनरशिप की सरकार को खत्म करने का मन बना लिया है।
पंजाब में आज हमारे बच्चे रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।
कांग्रेस ने नशा बंद करने का वादा किया था, लेकिन पंजाब में आज भी नशा वैसे ही बिक रहा है।
पंजाब में सरकारी स्कूलों का बहुत बुरा हाल है, शिक्षक क्लास में पढ़ाने की बजाय धरने पर बैठे हैं।
पंजाब में खेती व्यवस्था को ठीक करेंगे और व्यापार व इंडस्ट्री में रेड राज बंद कर भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे।
1966 से लेकर आज तक 25 साल कांग्रेस और 19 साल बादल परिवार ने पंजाब में पार्टनरशिप में राज किया।