नई दिल्ली: Punjab Cabinet Expansion: चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आज (26 सितंबर, 2021) राजभवन में होगा और इसमें सात नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। नई कैबिनेट के लिए मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने के साथ, पंजाब के नए मुख्यमंत्री ने शनिवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की थी। बता दें कि दिल्ली से लौटने के कुछ घंटों बाद एक बैठक हुई थी, जिसमें कैबिनेट फेरबदल पर कांग्रेस आलाकमान के साथ अंतिम दौर की चर्चा हुई थी।
यह भी पढ़ें – Cyclone Gulab: चक्रवात गुलाब के ओडिशा और आंध्र प्रदेश से टकराने की संभावना, एनडीआरएफ की टीमें तैनात
Punjab Cabinet Expansion: कैबिनेट में इन चेहरों को शामिल किए जाने की उम्मीद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, परगट सिंह, राज कुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, कुलजीत नागरा और राणा गुरजीत सिंह को कैबिनेट में शामिल किए जाने की उम्मीद है। कांग्रेस के अमरिंदर सिंह सरकार से विजय इंदर सिंगला, मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंद्रा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, रजिया सुल्ताना और भारत भूषण आशु को भी बरकरार रखने की संभावना है।
Punjab Cabinet Expansion: अमरिंदर सरकार के 5 मंत्रियों को हटाया जा सकता है
हालांकि, सिंह सरकार में शामिल राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, साधु सिंह धर्मसोत, बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़ और सुंदर शाम अरोड़ा नाम के पाँच मंत्रियों को हटाया जा सकता है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री चन्नी और उनके दो डिप्टी सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी समेत कुल 18 विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इससे पहले शनिवार को चन्नी ने कहा था कि वह हर मंगलवार को अपने कार्यालय में मंत्रियों, विधायकों और अन्य राजनीतिक पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी।
Narendra Giri CBI Jaanch | Narendra Giri CBI Report | Narendra Giri Viral Video | Narendra Giri News