जनतंत्र डेस्क, जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना घटित हुई। जहां शादी के 10 घंटे बाद ही दुल्हन की मौत हो गई और शादी वाले घर में मातम पसर गया। शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची थी रस्मों रिवाज निभाने के बाद ही उसकी मौत हो गई।
देवा गुर्जर: जिसे सोशल मीडिया ने बनाया डॉन, जिगरी ने ही किया बेरहमी से कत्ल
पूरा मामला जोधपुर के बालेसर तेना गांव का है। जहां के सुभाष मेघवाल बारात लेकर मंगलवार रात कुई जोधा गांव में छगनाराम के घर रेखा को ब्याहने गए थे। सुभाष ने रेखा के साथ सात फेरे लिए और शादी सारी रस्में पूरी कर सुबह विदाई कर अपने घर पहुंचे। ससुराल में दुल्हन का जोरदार स्वागत हुआ और देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना की। लेकिन शाम को दुल्हन रेखा की तबियत अचानक बिगड़ गई।
आनन-फानन में घरवाले नई बहू को लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। घटना के बाद परिजन स्तब्ध रह गए और शादी वाले घर में मातम छा गया। शादी के महज 10 घंटे बाद ही दुल्हन की मौत हो गई। दोनों परिवार गम में हैं।