नई दिल्ली। राजस्थान के बाड़मेर में राम कथा सुनने आये लोगों को शायद ही इस बात का अंदेशा होगा कि ये उनकी जिन्दगी की आखिरी रामकथा होगी। जी हाँ, बाड़मेर में आयोजित एक राम कथा के दौरान पंडाल अचानक गिर गया, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
Rajasthan: At least 10 dead and around 24 injured after a ‘pandaal’ collapsed in Barmer. Injured persons admitted to a hospital. More details awaited. pic.twitter.com/fbXEtyZ4C7
— ANI (@ANI) June 23, 2019
दरअसल बाड़मेर जिले के बालोतरा में राम कथा का आयोजन किया गया था। इस कथा में भाग लेने के लिए करीब एक हज़ार श्रद्धालु पहुंचे थी। अभी कथा चल ही रही थी कि, पंडाल अचानक गिर गया। पंडाल गिरने से 18 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से लोगों की मौत हुई है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सुचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज़ के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी भी पंडाल के नीचे काफी लोग दबे हुए हैं। सभी को पंडाल से निकाला जा रहा है। राहत-बचाव कार्य जोरों पर है।