नई दिल्ली: राजस्थान के सायला के पूर्व सरपंच और जालोर भाजपा युवा मोर्चा(BJP Yuva Morcha) के जिला महामंत्री सुरेश पुरोहित को एक फर्जी पट्टा बनाने के जुर्म में जालोर डिप्टी हिम्मत सिंह ने गिरफ्तार कर लिया है। चाल चरित्र और चेहरे की दुहाई देने वाले सुरेश पुरोहित धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हो गए हैं। राजनीति के हर मंच पर राष्ट्रवाद और चाल चरित्र की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले सायला के पूर्व सरपंच।
BJP Yuva Morcha: फर्जी पट्टा बनाने के आरोप लगाए
जानकारी के मुताबिक गत वर्ष अक्टूबर माह में सायला गांव निवासी बलवन्तसिंह ने सायला थाने में एक लिखित रिपोर्ट पेश कर मामला दर्ज करवाया था। इसमें सायला के पूर्व सरपंच सुरेश पुरोहित सहित 6 लोगों के खिलाफ एक फर्जी पट्टा बनाने के आरोप लगाए गए थे। चूंकि इससे पहले बलवंत सिंह के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट (SC/St Act) के तहत एक मामला दर्ज हो चुका था इसलिए इस मामले की जांच भी जालोर डिप्टी के हवाले ही की गई थी। जालोर डिप्टी ने पूरे मामले की तफ्तीश कर सायला के पूर्व सरपंच सुरेश पुरोहित को दोषी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
पद का किया दुरुपयोग
सायला(Sayla) थाने में दर्ज करवाए गए इस मुकदमे में परिवादी बलवन्त सिंह ने आरोप लगाया था कि उसके ख़रीदशुदा प्लॉट जिसकी रजिस्ट्री सायला उप पंजीयन कार्यालय में हुई थी। इसका ग्राम पंचायत सायला द्वारा वर्ष 2013 में पट्टा संख्या 2359 जारी किया गया था। लेकिन सायला के पूर्व सरपंच सुरेश पुरोहित, सायला ग्राम पंचायत के तीन तत्कालीन वार्ड पंचों ने दो अन्य लोगों से मिलीभगत कर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पट्टे के ऊपर वर्ष 2019 में दूसरा पट्टा संख्या 29 जारी कर दिया। इस पूरे मामले में बड़ी रकम के लेनदेन का भी आरोप लगाया गया था।
Prime Time | Rajasthan Phone Tapping Case | Gehlot Sarkar | गहलोत सरकार फोन टैपिंग मामले में घिरी
कई मुकदमे दर्ज
बता दें गिरफ्तार किए गए सायला के पूर्व सरपंच सुरेश पुरोहित पर फर्जी पट्टे बनाने व प्लॉट पर कब्जा कर मारपीट के दो और मामले सायला थाने में दर्ज हैं। जिसमें एक मामला दादाल निवासी रामलाल पुत्र टीकमचंद जैन ने दर्ज कर आरोप लगाया हैं कि उसके खरीद शुदा प्लॉट के कूटरचित दस्तावेज बनाकर सुरेश पुरोहित ने दुरुपयोग किया। वहीं दूसरा मामला सायला निवासी मांगीलाल पुत्र छोगालाल जैन ने दर्ज करवाकर आरोप लगाया हैं कि उनके खरीद शुदा प्लॉट के दरवाजे को तोड़कर सरपंच पुरोहित व उनके साथियों ने कब्जा लिया था। जब उनसे समझाइश करने गए तो उनके साथ मारपीट भी की। दोनो ही मामलों में सायला पुलिस जांच कर रही हैं।
तलाश जारी
सायला का पूर्व सरपंच सुरेश पुरोहित इस मामले में गिरफ्तारी के डर से पिछले कुछ दिनों से फरार हो गया था। इसको लेकर पुलिस इसकी लगातार तलाश कर रही थी। वही पुलिस को जब सुरेश पुरोहित के एक निजी होटल में छुपे होने की जानकारी मिली तो जालोर डिप्टी हिम्मत सिंह की टीम ने होटल में दबिश देकर आरोपी पूर्व सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है।
Rajasthan Special | आपणो राजस्थान | Rajasthan News Live Today