नई दिल्ली: Farmers Protest: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार को बड़ी चेतावनी दी है। टिकैत ने कहा कि सरकार ने अगर मांग नहीं मानी तो लखनऊ को दिल्ली बना देंगे। टिकैत ने कहा कि लखनऊ को चारों तरफ से रास्ते बंद किया जाएगा। साथ में यह भी कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे, हमारा आंदोलन वापस नहीं होगा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आंदोलन का प्रदेश है।
यह भी पढ़ें- दवाओं के अवैध भंडारण मामले में Gautam Gambhir की चिंता बढ़ी, Supreme Court से नहीं मिली राहत
Farmers Protest: लखनऊ के चारों तरफ रास्ते बंद करने का काम
राकेश टिकैत ने कहा कि चार साल से गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया गया है 12 हज़ार करोड़ रुपये का अबतक बकाया है। उन्होंने कहा हम किसानों के बीच जाएंगे 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में बड़ी किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जब तक 3 कानून वापस नहीं होंगे हमारा आंदोलन वापस नहीं होगा। हम लखनऊ को भी दिल्ली बनाने का काम करेंगे लखनऊ के चारों तरफ रास्ते बंद करने का काम किया जाएगा।
जंतर-मंतर पर किसान संसद
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान संसद लगाई जा रही है। इसमें 200 किसान हर रोज़ जंतर-मंतर पर संसद करेंगे, जो कि संसद के मॉनसून सत्र तक जारी रहेगी।
किसान आंदोलन के 8 महीने पूरे
संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि 26 जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन के तहत लगातार जारी विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest)के 8 महीने पूरे हो जाएंगे। इन आठ महीनों में भारत के लगभग सभी राज्यों के लाखों किसान सीमाओं पर चल रहे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने खराब मौसम से लेकर सरकार की तरफ से की गई आंदोलन को दबाने की कोशिशों का भी डटकर सामना किया।