शिवराज सरकार 4 : पांच मंत्रियो ने ली शपथ , सिंधिया खेमे से दो भाजपा से तीन
नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, मीना सिंह और सिंधिया खेमे से तुलसी सिलावट, गोविंद राजपूत ने ली शपथ
मुख्यमंत्री चौहान की शपथ के 29 दिन बाद उनके मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। भाजपा खेमे से तीन और ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से दो मंत्रियों ने आज राजभवन में शपथ ली। भाजपा से वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मीना सिंह और कमल पटेल मंत्री बने, जबकि सिंधिया गुटसे तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने मंत्री पद की शपथ ली। नाम तय होते समय गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह और बिसाहूलाल सिंह के नाम पर भी बात हुई, लेकिन छोटा मंत्रिमंडल होने की वजह से अंतत: इन्हें होल्ड पर डाल दिया गया। कांग्रेस के विधायक और मंत्रियों के इस्तीफे के दम पर सत्ता पाने वाली शिवराज सरकार के सामने मंत्रियों का चुनाव सबसे बड़ी चुनौती है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंजूरी
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ढा से मंजूरी मिलने के बाद सोमवार देर शाम एक बार फिर नामों पर विचार हुआ। साथ ही फोन पर प्रदेश के नेताओं और मुख्यमंत्री के बीच चर्चा हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री के मंगलवार के तमाम कार्यक्रम निरस्त किए। राजभवन को सूचित कर दोपहर 12 बजे साधारण रूप से शपथ दिलाई गई। कमल पटेल को मंत्री बनाए जाने के पीछे कहा जा रहा है कि कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे सिलावट ने भाजपा में आने के बाद इस विभाग के प्रति अनिच्छा जाहिर की थी।
मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण
भाजपा हाईकमान की हरी झंडी के बाद पांच मंत्रियों को शपथ दिलाया गया है। इसमें जातीय समीकरण को साधने का प्रयास भी किया गया है। जिसमे , महिला और आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व मीना सिंह, ओबीसी वर्ग से कमल पटेल, अनुसूचित जाति वर्ग से सिलावट और सामान्य वर्ग से डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा और गोविंद सिंह राजपूत को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कमलनाथ मंत्रिमंडल में सिलावट के पास स्वास्थ्य और राजपूत के पास परिवहन विभाग की कमान थी। बता दें आपको कि मध्यप्रदेश में अलग अलग क्षेत्रों जातीय समीकरण के आधार पर चुनावी नतीजे देखने को मिलते हैं।
विवेक तन्खा की राष्ट्रपति को चिट्ठी
15 वर्ष का राजनितिक वनवास से निकली कांग्रेस के लिए कांग्रेस एक बार फिर से राजनीतिक वनवास में चली गई। वहीं कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और विवेक तन्खा ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिख कर शिवराज सरकार को बिना कैबिनेट के सरकार चलाने का आरोप लगाया था। इसके कांग्रेस की तरफ से बाद एक के बाद बयान आते रहे जिसमे शिवराज सरकार को बिना मंत्रिमंडल की सरकार का आरोप लगाया जाता रहा।
कमलनाथ का ट्वीट
मंत्रियों के शपथ के बाद पूर्वमुख्यमंत्री और मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया की “सरकार से मांग करता हूँ कि जनता की सुरक्षा के लिए जान जोखिम में डालने वाले फील्ड के डॉक्टर्स स्वास्थकर्मी , पुलिस कर्मी , मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के आवश्यक सरे सामान उपलब्ध कराएं ”
सभी को तत्काल पीपीई किट , मास्क से लेकर सुरक्षा के आवश्यक सारे संसाधन उपलब्ध कराये जाये।
यह कर्मवीर योद्धा ही जब सुरक्षित नहीं रह पायेंगे , तो यह आमजन की सुरक्षा कैसे कर पायेंगे।
2/2— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 21, 2020