झारखण्ड : झारखण्ड के कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के जोजोगुट्टू गांव में एक पुत्र ने अपनी मां की हत्या कर दी और उसके शव को जलाकर चिता पर मुर्गा पकाकर खाया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आरोपी को बनाया और पुलिस को बुलाकर सौाप दिया। मनोहरपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मां से पूर्व की थी पिता की हत्या
बताया जाता है कि लगभग चार वर्ष पूर्व आरोपी ने अपने पिता की भी हत्या की थी। जेल से छूट कर बाहर आया है। बताया जाता है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। आरोपी जोजोगुट्टू निवासी 35 वर्षीय प्रधान सोय है।प्रधान सोय ने अपनी मां की हत्या कर दी। यही नहीं, हत्या के बाद घर के आंगन में ही मां की चिता जलाई। बाद में चिता की आग पर मुर्गा सेंककर उसे खाया। इस जघन्य वारदात के बाद वह कलयुगी बेटा घर में ही मौजूद रहा।
बहन ने दी ग्रामीणों को सूचना
शनिवार की सुबह उसने अपनी मां की अधजली लाश को एक बार फिर घर के चूल्हे के पास फेंक दिया। इसके बाद उसकी बहन सोमवारी सोय ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। रोंगटे खड़े देने वाली इस वारदात को अंजाम देनेवाले प्रधान सोय की करतूत को किसी शैतान से कम नहींं बताया जा सकता है।
ग्रामीणों ने बांधे हाथ पैर
ग्रामीणों के अनुसार प्रधान सोय ने लगभग चार साल पहले उसने अपने पिता गोपाल सोय की भी हत्या कर दी थी। अब वह अपनी मां 60 वर्षीया सुमी सोय को मौत के घाट उतार दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रधान सोय के हाथ-पांव बांध दिए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।