जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: दिल्ली से एक बढ़ी खबर सामने आ रही है दरअसल IPS संजय अरोड़ा (IPS Sanjay Arora) दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। वह राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के IPS संजय अरोड़ा I TBP के महानिदेशक भी रह चुके हैं। संजय अरोड़ा ने 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मातली में आईटीबीपी की बटालियन की कमान संभाली थी।
IPS Sanjay Arora उन चुनिंदा आईपीएस में से हैं, जो अर्द्धसैनिक बल में डेप्युटेशन पर कमांडेंट के पद पर आए थे। IPS संजय अरोड़ा ने 1997 से 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में सेवाएं दी हैं। उन्होंने 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मतली में ITBP बटालियन की एक सीमा सुरक्षा की कमान संभाली थी। एक प्रशिक्षक के रूप में संजय अरोड़ा ने 2000 से 2002 तक ITBP अकादमी में उल्लेखनीय योगदान दिया। इसके साथ ही संजय मसूरी में कमांडेंट (लड़ाकू विंग) के रूप में सेवारत रहे थे।
IPS Sanjay Arora ने 2002 से 2004 तक कोयंबटूर सिटी के पुलिस कमिश्नर के रूप में भी कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने पुलिस उप महानिरीक्षक, विल्लुपुरम रेंज के रूप में जिम्मा संभाला। संजय अरोड़ा ने IG (स्पेशल ऑपरेशंस) बीएसएफ, IG छत्तीसगढ़ सेक्टर सीआरपीएफ और IG ऑपरेशंस सीआरपीएफ के रूप में काम किया है।