रैन बसेरे में Quarantine किए गए लोग हुए फरार
- Quarantine किए गए लोग फरार
- Sultanpur सो लोग हुए फरार
- 26 लोगों के फरार होने की खबर
सुल्तानपुर- देशभर में जहां लॉकडाउन के चलते लोगों को क्वारेंटाइन (Quarantine) किया जा रहा है तो वहीं सुल्तानपुर से खबर आ रही है कि रैन बसेरे में क्वारेंटाइन किये गए 26 लोग फरार हो गए है। फ़रार हुए लोगों में से पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अन्य सभी फरार लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
दरअसल मामला गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के फरीदीपुर स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का है। जहां बाहर से आए लोगों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने रैन बसेरा बनाया था। 2 दिनों पहले सरकार ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जो जहां था उसे वहीं रैन बसेरे में रोकने और क्वारेंटाइन के आदेश दे दिए थे। जिसके बाद सुल्तानपुर के जिला प्रशासन ने 2 दिनों पहले इस कॉलेज में 115 लोगों को क्वारेंटाइन कर दिया था।
बाकायदा सभी का मेडिकल जांच कर नाम और मोबाइल नम्बर भी नोट करने के साथ – साथ सभी के खाने रहने की पूरी व्यवस्था भी कराई गई। लेकिन इन्ही 115 लोगों में से बीती शाम 26 लोग दूसरी मंजिल के कमरे का दरवाजा तोड़कर चद्दर के सहारे कूद कर फरार हो गए। इतनी बड़ी चूक की भनक जब जिला प्रशासन को लगी तो हड़कम्प मच गया।
आनन फानन में जिलाधिकारी सी इंदुमंती और पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना KNIMT पहुंचे। फिलहाल फरार हुए 26 में से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। जो 22 अन्य लोग फरार हैं उनको पकड़ने के लिए टीमें भी लगाई गई हैं। अधिकारियों का कहना है उनका पूरी जांच होने के बाद ही ये डिसाइड करना था कि किसको कितने दिनों के लिए रखना है या कब घर भेजना है।