नई दिल्ली : Uttar Pradesh के सीएम योगी अदित्यनाथ के निर्देश पर वन विभाग 1 जूलाई से पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत करेगा। इस साल 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य हैं। बाकि जितने वृक्ष यूपी में मौजूद हैं उनको बचाने का भी काम चल रहा है। मुख्य मार्गो पर वृक्षारोपण का काम चल रहा है।
Ifsc code : इन 8 बैंको मे है खाता , तो ध्यान दें इन बातों पर , वरना नही अएंगे पैसे
Uttar Pradesh : वृक्षारोपण की शुरूआत
वनों का क्षेत्रफल बढ़ाने और जनता को जागरूक करने के लिए एक जुलाई से सात जुलाई के बीच हर साल वन महोत्सव मनाया जाता है। यह महोत्सव सिर्फ एक पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है बल्कि प्रकृति का महत्व को भी समझाने के लिए होता है। क्योंकि पर्यावरण के साथ खिलवाड़ का दुष्परिणाम पूरे विश्व को भुगतना पड़ता है।
30 करोड़ वृक्ष का लक्ष्य
सीएम ने कहा कि यूपी की सभी संस्थाओं और विभाग और वन विभाग से मिलकर के 30 करोड़ वृक्ष लगाने के लक्ष्य को पूरा करेंगे। पौधरोपण महा अभियान को लेकर विभागों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है आप को बता दें सभी 75 जिलों में पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
गंगा व सहायक नदियों के 10 किलोमीटर क्षेत्र में 3000 से अधिक स्थानों पर 2.20 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। 201 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।खासतौर पर पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, जामुन, सागौन, देसी आम के अलावा सहजन के पेड़ लगाने पर भी जोर दिया गया हैं।
कौन से विभाग को मिली जिम्मेदारी
वन महोत्सव पर 30 करोड़ पौधों को रोपित करने के लक्ष्य में वन विभाग 10.80 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग 10.56 करोड़, कृषि विभाग 2.01 करोड़, उद्यान विभाग 1.33 करोड़, पंचायतीराज विभाग 1.20 करोड़, राजस्व विभाग 1.20 करोड़, पर्यावरण विभाग 1.20 करोड़ पौधे लगाएंगे।
कोविड प्रोटोकाल
मुख्यमंत्री योगी ने वन महोत्सव पर आयोजित होने वाले पौधरोपण अभियान के दौरान कोविड प्रोटोकाल व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने के निर्देश दिए हैं। पौधरोपण महा अभियान को लेकर विभागों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।