नई दिल्ली: Tokyo Olympics: ओलिंपिक खेलों में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सम्मानित किया। सीएम योगी ने सभी पदक विजेताओं को करीब 42 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया। लखनऊ स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों का सम्मान किया। यह सम्मान समारोह दोपहर तीन बजे अटल बिहारी इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू हुआ।
यह भी पढ़ें- CM Yogi Adityanath: अयोध्या की तरफ पहले लोग झांकते नहीं थे, आज सबकी टोपियां उतर गई हैं
Tokyo Olympics: ओलिंपिक खेलों में देश को पहला स्वर्ण पदक
ओलिंपिक में व्यक्तिगत खेलों में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले जैवलिन थ्रोआर नीरज चोपड़ा के साथ ही टोक्यो ओलिंपिक खेलों में रजत पदक विजेता महिला वेट लिफ्टर मीरा बाई चानू व पहलवान रवि कुमार दहिया, कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी संधू, पहलवान बजरंग पुनिया, महिला मुक्केबाज लवलीना व पुरुष हॉकी टीम को सम्मान दिया गया. इतना ही नहीं, चौथे स्थान पर आने वाली महिला हॉकी टीम, पहलवान दीपक पुनिया व महिला गोल्फर अदिति अशोक को भी विशेष सम्मान दिया गया।
(Tokyo Olympics) देश के लिए पहला स्वर्ण पदक
भाला फेंककर देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को यूपी सरकार सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपये की धनराशि इनाम के तौर दिया। वहीं रजत पदक विजेता वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और पहलवान रवि दहिया को इनाम के रूप में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये दिए गए। कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु, बॉक्सर लवलीना, पहलवान बजरंग पुनिया को सरकार की तरफ से 1-1 करोड़ रुपये की धनराशि इनाम के तौर पर दी गयी। महिला हाकी टीम की सभी सदस्यों, दीपक पुनिया और अदिति अशोक को 50-50 लाख रुपये और उत्तर प्रदेश के दस खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई।
ओलिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले
टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले यूपी के प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), सौरभ चौधरी (शूटिंग), सतीश कुमार (बाक्सिंग), मेराज खान (शूटिंग), अरविंद सिंह (रोइंग), शिवपाल सिंह (एथलेटिक्स), ललित उपाध्याय (हॉकी), अन्नू रानी (एथलेटिक्स), सीमा पुनिया (एथलेटिक्स) और वंदना कटारिया (महिला हाकी) को भी विशेष पुरस्कार दिया गया।
टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन
जो खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतने से चूक गए लेकिन टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया उन्हें भी योगी सरकार ने सम्मानित किया चौथे नंबर पर रहने वाली गोल्फर अदिति और पहलवान दीपक पुनिया को 50-50 लाख का इनाम दिया जा सकता है। वही शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला हॉकी टीम की सभी सदस्यों को सरकार 50-50 लाख , मेन कोच को 25 लाख और सहयोगी स्टाफ सदस्यों को 10-10 लाख रुपये का इनाम।