नई दिल्ली: उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को बीजेपी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे पहले पार्टी ने उसे निलंबित किया था।
MLA Kuldeep Singh Sengar (Unnao rape accused) has been expelled from BJP. pic.twitter.com/GTBqkswRR1
— ANI (@ANI) August 1, 2019
बीते 28 जुलाई को पीड़िता की कार का एक्सीडेंट हो गया था। इस कार में मौजूद पीड़िता की चाची और मौसी की तुरंत ही मौत हो गई थई। वहीं, पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। दोनों को ही वेंटिलेटर पर लेटाया गया है।
#UnnaoCase: ट्रामा सेंटर का 1 अगस्त 2019 का 11 बजे मेडिकल बुलिटेन, पीड़िता और वकील की हालत नाज़ुक बनी हुई है, दोनों का वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है।#Unnao_rape_case pic.twitter.com/2WhESg40g6
— Jantantra Tv (@JantantraTv) August 1, 2019