नई दिल्ली: UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है। बीते दिनों कांग्रेस के दिग्गज ब्राह्मण नेता जितिन प्रसाद के बाद अब कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेशपति त्रिपाठी के भी इस्तीफा की चर्चा है। अभी उन्होंने चुनावी व्यस्तताओं को देखते हुए केवल उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। कहा जा रहा है कि वे कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थम सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Big Update: बड़ी खबर! अब एयरलाइंस 85 फीसदी क्षमता पर उड़ानें संचालित कर सकती हैं!
UP Elections 2022: भविष्य की चिंता या तवज्जो की फिक्र!
सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गाँधी के निजी सचिव संदीप सिंह और उनकी टीम के चलते पार्टी शीर्ष नेतृत्व और प्रियंका गाँधी से बढ़ी दूरियों और उनकी अनदेखी से ललितेशपति त्रिपाठी खासा आहत थे। दरअसल, कई बार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने अपनी बात रखने के बावजूद उन्हें कोई खास तवज्जो न मिलने से उनकी नजदीकियाँ समाजवादी पार्टी से बढ़ने लगी थी।
UP Elections 2022: सपा में हो सकते हैं शामिल
लेकिन इसके बावजूद बीते दिनों अपने लखनऊ दौरे पर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए समीक्षा बैठक करने पहुची प्रियंका गाँधी से बात-मुलाकात के बावजूद ललितेशपति त्रिपाठी को कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। जिसके चलते ही अब ललितेशपति त्रिपाठी ने अपने सभी पदों के साथ कांग्रेस पार्टी से ही इस्तीफा दे दिया है। अब ये उम्मीद जताई जा रही है कि ललितेशपति त्रिपाठी जल्द ही समाजवादी पार्टी का दामन थाम 2022 विधानसभा चुनाव मिर्जापुर के मझवां सीट से लड़ते नज़र आएँगे।