जनतंत्र डेस्क, यूपी: बुलंदशहर के छात्र ब्रिटिश युवाओं के साथ वैश्विक स्तर पर खगोल विज्ञान का अध्ययन करेंगे। जी हां ब्रिटिश उच्चायोग ने आइको ग्लोबल के साथ मिलकर विश्व का सबसे बड़ा मिशन प्लैटिनम शुरू किया है।
इस मिशन के तहत बुलंदशहर के लगभग 2000 छात्र ब्रिटिश युवाओं के साथ वैश्विक स्तर खगोल विज्ञान का अध्ययन करेंगे। जिसमे उनको आकाशगंगा के विषय में शोध औऱ ज्ञान अर्जित करने का मौका मिलेगा।
विश्व पटल पर बुलंदशहर की ओर से इस कीर्तिमान को स्थापित करने का सारा श्रेय जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी बुलंदशहर को जाता है। जिन्होंने प्रदेश में हाल ही में सबसे ज़्यादा खगोल प्रयोगशाला खोलने का भी इतिहास रचा था।