जनतंत्र डेस्क, लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी (इकाना) स्टेडियम में भव्य समारोह में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने शिरकत की। इस दौरान इकाना स्टेडियम खचाखच भरा रहा। योगी सरकार 2.0 में कौन-कौन मंत्री बने हैं देखें पूरी लिस्ट
योगी आदित्यनाथ के साथ 52 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें 18 कैबिनेट, 12 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्री बने हैं।
- केशव प्रसाद मौर्य – उप मुख्यमंत्री
- ब्रजेश पाठक- उप मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री
सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, अशीष पटेल, संजय निषाद
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रवींद्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीचंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु
राज्यमंत्री
मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटीक, संजीव गोंड, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान वाल्मीकि, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर गुरू, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम
पिछली सरकार के ये मंत्री इस बार साइड
दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सतीश महाना, नीलकंठ तिवारी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, जयप्रताप सिंह पटेल, सतीश महाना, मोहसिन रजा, आशुतोष टंडन।