जनतंत्र डेस्क, लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 52 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इनमें 18 कैबिनेट मंत्री हैं।
योगी 2.0 कैबिनेट में केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम होंगे। योगी आदित्यनाथ के बाद दूसरे नंबर पर केशव प्रसाद मौर्य और तीसरे पर ब्रजेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालाँकि केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव हार गए थे। लेकिन पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उनमें भरोसा जताया है। वहीं, पिछली सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे दिनेश शर्मा को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई है।
सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और बेबी रानी मौर्य ने मंत्री पद की शपथ ली।
लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धरम पाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। बड़ी बात, दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सतीश महाना, मोहसिन रजा समेत करीब 20 मंत्रियों के नाम लिस्ट में नहीं है।