नई दिल्ली:Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर ज़िले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पुरूष ने अपने से काफी कम आयु की लड़की के साथ विवाह किया है। खबर के मुताबिक दुल्हन की उम्र 12 साल है और वो आठवीं क्लास में पढ़ती है वहीं दुल्हे की उम्र 40 साल बताई जा रही है। यह मामला मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा घाट बिजरी गांव का है। बताया जा रहा है कि लड़की का संबंध कोल जनजाति से है।
यह भी पढ़ें- Ayodhya Breaking: अयोध्या के गुप्तार घाट पर 12 लोगों के डूबने की घटना, डूबने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल
Uttar Pradesh: मानव तस्करी का मामला
ग्रामीणों ने इस बाल विवाह की सूचना जिला प्रोवेशन अधिकारी को दी मौके पर टीम पहुंची और शादी को बीच में रुकवा दिया गाय। दूल्हे और बारात में शामिल 8 से 10 लोगो को पकड़ कर लालगंज थाने लाया गया। जहां इनके साथ सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में ‘दुल्हे’ ने कबूल किया कि उसने शादी करने के लिए 12 वर्षीय लड़की के परिवार वालों को एक लाख रुपये दिए हैं। इससे यह मानव तस्करी का मामला भी बन जाता है।
प्रोवेशन अधिकारी का कहना
इस मामले पर जिला प्रोवेशन अधिकारी का कहना है कि उन्हें मुखबिरों से बाल विवाह की सूचना मिली थी। यह लालगंज के बिजरी गांव का मामला है। लड़की नाबालिग है उसकी उम्र 12 वर्ष और वो आठवीं क्लास में पढ़ती है वहीं दुल्हे की उम्र करीब 38 से 40 साल के बीच की है. ग्रामीणों ने एक लाख में सौदा होने की बात भी कही है। इसके अलावा इस बाल विवाह की आड़ में मानव तस्करी की आशंका भी है। क्योंकि लड़की कोल समाज की है और लड़का ब्राह्मण समाज का है।
क्या है कोल जनजाति
कोल लोग भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में पायी जाने वाली एक जनजाति है। जिनके बारे में माना जाता है कि वो पांच शताब्दी पूर्व मध्य भारत में आये थे। ये लोग मुख्यतः भूमिहीन हैं और जंगलों में जीवन व्यापन करते हैं। इन्हें भारत की आरक्षण प्रणाली में अनुसूचित जनजाति में रखा गया है।
Manali News: भूले Corona की सख्ती, पहाड़ों पर मस्ती | Tourist Places in India | Corona Guidelines