नई दिल्ली: मुस्लिम परिवार में रह रहे हिन्दू किशोर का मतांतरण कर उसे समीर बना दिया गया। उसने पुलिस अधीक्षक से चार लोगों की शिकायत की है।
हिन्दू किशोर के माता-पिता की मृत्यु हो गई
शुक्रवार को नैनताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर ने बताया की वर्ष 2006 में उसके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी। तीन वर्ष पूर्व कोतवाली स्वर क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान उसे अपने घर ले आया था।
उसका आरोप है की उस पर मतांतरण के लिए दबाव बनाया गया। उस किशोर ने मना किया तो उसे मारा पीटा गया। उन लोगों ने थाना अजीमनगर क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप की एक दुकान में ले जाकर उसका जबरन खतना कर दिया। साथ ही उसे मस्जिद में ले जाकर जबरदस्ती नमाज भी पढ़वाई।
दुष्कर्म किया
उक्त लोग उस किशोर को दिल्ली ले गए, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वो इन सब चीजों से परेशान हो गया तो उसने योजना बनाई और वो जान बचाकर मौका पाते ही भाग गया। पुलिस कोतवाल रूप सिंह बघेल ने बताया की तहरीर पर जाँच की जा रही है।
आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार ने मंतातरण को लेकर कड़े कानून लेकर आयी है जिसमे ऐसा करने वाले शख्स के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी
Farooq Abdullah का 86 की उम्र में जबरदस्त डांस देखकर लोग बोले- वाह चचा…