नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंवेस्टर्स समिट के दौरान यूपी में Defence Corridors बनाने की घोषणा की थी। जिसके तहत प्रदेश सरकार ने डिफेंस इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड में 19 कंपनियों को 55 हेक्टेयर भूमि आवंटित की है। ये कंपनियां कॉरिडोर में करीब 1,245 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे हजारों की संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा साथ ही प्रदेश रक्षा उत्पाद निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अलीगढ़ नोड का शिलान्यास करेंगे।
SC on Bengal Violence : बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा मामले में SC ने मांगा जवाब
फरवरी 2020 में लखनऊ में आयोजित डिफेंस एक्सपो के दौरान रक्षा उत्पाद से जुड़ी कंपनियों ने कॉरिडोर में निवेश के लिए 50 हजार करोड़ के एमओयू किए थे। सबसे अधिक एमओयू अलीगढ़ में खैर रोड पर अंडला में बनाए जा रहे कॉरिडोर के लिए हुए हैं। एंकर रिसर्च लैब एलएलपी सबसे अधिक 550 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी के अनुसार अलीगढ़ नोड में जमीन आवंटन का काम पूरा कर लिया गया है। 10.21 करोड़ रूपए की लागत से 4 लेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ ही बिजली घर, बांउड्रीवाल बनाने का काम भी शुरू हो चुका है।
Defence Corridors : इन कंपनियों को आवंटित हुई जमीन
कंपनी | जमीन (हेक्टेयर में) | (निवेश (करोड़ में) |
एलेन एंड एलवेन | 8 | 30.75 |
नित्य क्रिएशन इंडिया | 1.5 | 12 |
पीबीएम इंसोलेशन प्रा.लि. | 0.4 | 4 |
दीप एक्सपलो इक्विपमेंट प्रा.लि. | 1 | 10.35 |
श्रद्धा उद्योग | 1 | 2.7 |
एडवांस फायर एंड सेफ्टी | 1 | 3 |
वेरीविन डिफेंस प्रा.लि | 1.67 | 65 |
न्यू स्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी | 3.5 | 35 |
जय साई अनु ओवरसीज | 4.5 | 100 |
प्रिशियन प्रोडक्ट | 1 | 2.7 |
नवराज मेटल वर्क्स | 1.6 | 20 |
कोबरा इंडस्ट्रीज | 0.25 | 1 |
एंकर रिसर्च लैब एलएलपी | 10 | 550 |
पी-2 लॉजीटेक | 2 | 90 |
क्रिमसन एनर्जी एक्सपोर्ट | 0.58 | 11 |
ट्रैकट्रिक्स ऑप्टो डायनामिक | 1.4 | 40 |
मिल्कर डिफेंस प्रा.लि. | 4 | 98.25 |
सिंडिकेट इनोवेशन इंटरनेशनल | 10 | 150 |
रॉयल सेल्स प्रा.लि. | 2 | 20 |